बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे वरुण धवन आज बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं। वरुण ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी।
वरुण धवन हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। आपको बता दें कि वरुण धवन ने अपने बचपन के प्यार नताशा दलाल से शादी की है।
वहीं अब एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है कि नताशा ने बेटी को जन्म दिया है। 4 जून की रात को नताशा और वरुण के घर शहजादी आई।
आपको बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल ने 24 जनवरी 2021 में शादी की थी। इस शादी में करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
वरुण और नताशा दलाल का नाम बॉलीवुड के फेमस कपल्स की लिस्ट में है। दोनों की जोड़ी हर किसी को बहुत पसंद है।
कॉफी विद करण के एक एपिसोड में वरुण ने बताया था कि उनकी इच्छा है कि उनके घर में लक्ष्मी ही आए, अब एक्टर का ये सपना भी पूरा हो गया है।
सोशल मीडिया पर भी फैंस वरुण और नताशा को खुशखबरी दे रहे हैं। फैंस के अलावा बॉलीवुड के भी सितारे कपल को बधाई दे रहे हैं।
वहीं फ्रंट वर्क की बात की जाए तो वरुण धवन आने वाले समय में फिल्म बेबी जॉन में नजर आने वाले हैं।