Valentine's Week 2025: इस दिन से शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, देखें लिस्ट


By Priyam Kumari05, Feb 2025 04:15 PMjagran.com

वैलेंटाइन डे स्पेशल

प्यार एक खूबसूरत एहसास है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसे में कपल्स के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होता है। जी हां, हर साल की तरह इस साल भी वैलेंटाइन वीक आने वाला है।

वैलेंटाइन वीक लिस्ट

कपल्स इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए पहले से ही प्लानिंग करते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हर साल 7 फरवरी से होती है, जो कि 14 फरवरी तक मनाया जाता है। आइए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर।

7 फरवरी- रोज डे

आशिकों के इम्तिहान की शुरुआत रोज डे से होती है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को गुलाब या फूलों का गुलदस्ता देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

8 फरवरी- प्रपोज डे

इस दिन कपल्स एक-दूसरे को प्रपोज करते हैं। अगर आप किसी से अपने दिल की बात करना चाहते हैं, तो यह दिन आपके लिए एकदम बेस्ट है।

9 फरवरी- चॉकलेट डे

इस दिन को खास बनाने के लिए कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं, जिससे उनके बीच मिठास बरकरार रहे।

10 फरवरी- टेडी डे

इस दिन पार्टनर को खास फील करवाने के लिए दो प्यार करने वाले एक-दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं।

11 फरवरी- प्रॉमिस डे

प्रॉमिस डे पर लोग अपने पार्टनर से जीवन भर साथ रहने का वादा करते हैं।

12 फरवरी- हग डे

वैलेंटाइन वीक के इस दिन लोग अपने पार्टनर से प्यार का इजहार गले लगाकर करते हैं। गले लगाना रिश्ते को गहरा बनाता है।

13 फरवरी- किस डे

वैलेंटाइन वीक का यह दिन कपल्स के लिए काफी रोमांटिक होता है। इस दिन प्रेमी एक-दूसरे को किस करके अपने प्यार का इजहार करते हैं।

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन वीक का सबसे बड़ा दिन वैलेंटाइन डे होता है। यह दिन कपल्स के लिए काफी ज्यादा खास होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को खास फील कराने के लिए पूरा दिन साथ बिताते हैं।

वैलेंटाइन वीक से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva