शुद्ध देसी रोमांस, वॉर, शमशेर, खेल खेल में जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी वाणी कपूर बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री हैं। बहुत जल्द डीवा अजय देवगन संग रेड 2 में भी नजर आएंगी।
अभिनेत्री एक्टिंग के साथ इंटरनेट पर अपने हॉट लुक्स को लेकर तबाही मचाए रहती हैं। डीवा अपनी फिटनेस और ग्लैमरस लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं।
वाणी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। इसका अंदाज आप उनके कर्वी और फिट बॉडी को देखकर लगा सकते हैं।
आज हम आपको एक्ट्रेस का फिटनेस सीक्रेट बताने जा रहे हैं। जिसे आप भी फॉलो करके खुद को मेंटेन रख सकती हैं।
वाणी सुबह की शुरुआत एक गिलास नींबू पानी में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीकर करती हैं। जो उनके वेट लॉस में काफी मदद करता है।
अभिनेत्री खुद को फिट रखने के लिए जिम में रोजाना वर्कआउट करती हैं। जिम जाना वैसे उनको इतना पसंद नहीं, लेकिन उनके वर्कआउट में वेट, कार्डियो और फंक्शन ट्रेनिंग शामिल है।
एक्ट्रेस अपनी फाइट में प्रोटीन, कार्ब्स, फ्रूट्स हर तरह की सब्जियां जरूर शामिल करती हैं। जो उनको फिट रखने में मदद करती हैं।
डीवा वर्क आउट के अलावा बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी के लिए योगा और पिलाटेस भी करती हैं। जो कि हर किसी के लिए फायदेमंद होता है।