हरतालिका तीज का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना लेकर शिव-पार्वती की उपासना करती हैं। इस साल ये तीज 6 सितंबर को मनाई जाएगी।
अगर आप भी हरतालिका तीज के लिए शानदार आउटफिट सर्च कर रही हैं तो आप सान्या मल्होत्रा के ये साड़ी-सूट लुक्स कैरी कर सकती हैं।
सान्या मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सिल्क सूट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया था।
सान्या मल्होत्रा का ये रेड सूट भी काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। व्रत के दिन आप लाल कलर के सूट को पहन सकती हैं।
अगर आप अपने लुक को सबसे डिफरेंट बनाना चाहती हैं तो आप सान्या की तरह ही गोल्डन साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।
फिलहाल प्लाजो पैटर्न सूट डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी इस तरह के सूट को खास मौके पर पहन सकती हैं।
आप चाहें तो सान्या मल्होत्रा के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। सीधे पल्ले की साड़ी काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लुक देती है।
सान्या मल्होत्रा का फैशन सेंस काफी ज्यादा शानदार है। आप भी एक्ट्रेस से फैशन और स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।