15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म के कलेक्शन ने आरआरआर को भी पीछे कर दिया है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म 327 करोड़ की कमाई कर चुकी है। साथ ही वर्ल्ड वाइड भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है।
आपको बता दें कि फिल्म वर्ल्ड वाइड स्तर में 500 करोड़ के करीब पहुंच गई है। स्त्री 2 ने 456 करोड़ की कमाई कर ली है।
गुरुवार को 18 करोड़ कमाने के बाद शुक्रवार को स्त्री 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 16.5 करोड़ का बिजनेस किया है।
स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ने शानदार काम किया है। इसके अलावा कई स्टार्स का कैमियो भी फिल्म में है।
2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री में स्त्री की कहानी बताई गई थी, और 2024 में स्त्री 2 में सरकटे की कहानी को बताया गया है।
फिल्म में तमन्ना भाटिया ने आज की रात आइटम सॉन्ग में शानदार डांस किया है। इस गाने को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं।