Round Face वाली लड़कियों पर खूब जचेंगे एक्ट्रेसेज के वी नेक ब्लाउज


By Akshara Verma19, Mar 2025 08:00 PMjagran.com

गोल चेहरे के लिए वी नेक ब्लाउज

आप अपने गोल चेहरे को निखार देने के लिए ब्लाउज की तलाश कर रही हैं, तो एक्ट्रेसेज के वी नेक ब्लाउज ट्राई करें। वी नेक ब्लाउज गोल चेहरे की चमक को निखार देते है। आइए देखते हैं एक्ट्रेसेज के स्टाइलिश ब्लाउज।

डिजाइनर वी नेक ब्लाउज

आप सिंपल साड़ी संग अपने चेहरे की रौनक में चार चांद लगाने के लिए एक्ट्रेस के डिजाइनर वी नेक ब्लाउज को पहन सकती हैं।

स्लिक और शार्प लुक

गोल चेहरे वाली लकड़ियों के लिए वी नेक ब्लाउज एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। यह आपको गर्दन को लंबी और शार्प दिखाएगी, जिससे आपका चेहरे ज्यादा गोल नजर नहीं आएगा।

डीप वी नेक ब्लाउज

आप चेहरे को शार्प लुक देने के साथ-साथ अपनी साड़ी को भी एक्ट्रेस के डीप वी नेक ब्लाउज को पहनकर स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। साथ ही, ब्लाउज में मिरर वर्क काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।

बोल्ड लुक

ट्रेंडी और बोल्ड लुक के लिए आप एक्ट्रेस के ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। साथ ही, राउंड चेहरे को अट्रैक्टिव बनाने के लिए यह ब्लाउज बेहतरीन ऑप्शन है।

डिजाइनर विद डीप वी नेक ब्लाउज

एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ फुल स्लीव्स डीप वी नेक ब्लाउज को कैरी किया है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। आप मिनिमल मेकअप के साथ ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं।

एंब्रॉयडरी डीप वी नेक ब्लाउज

कैटरीना कैफ ने लाइट साड़ी के साथ फुल स्लीव्स वी नेक ब्लाउज को पहनकर गॉर्जियस लुक कैरी किया है। साथ ही, एक्ट्रेस का ब्लाउज उनके चेहरा को अलग ही हाइलाइट कर रहा है।

अगर आप भी गोल चेहरे को हाइलाइट करने के लिए ब्लाउज ढूंढ रही हैं, तो स्टोरी आपके लिए परफेक्ट है। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram