अक्सर हम नींबू निचोड़ने के बाद इसके छिलके फेंक देते हैं। जबकि नींबू के छिलके गुणों का खजाना हैं। इसमें विटामिन, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
आज हम आपको नींबू के छिलके इस्तेमाल करने के तरीके बताएंगे, जो आपको सेहतमंद रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए इन तरीकों के बारे में जानें।
आप नींबू के छिलकों से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। इस चाय को सुबह में पीने से आप पूरे दिन फिट एंड एनर्जेटिक रहेंगे।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नींबू के छिलके का पाउडर डिशेज में यूज करने से खाना टेस्टी होने के साथ-साथ और भी स्वादिष्ट हो सकता है।
नींबू के छिलके का पाउडर बनाने के लिए नींबू के छिलकों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। फिर इसे पीसकर पाउडर बना लें।
आप नींबू के छिलकों से आप ज़ेस्ट बना सकते हैं। ज़ेस्ट बनाने के लिए नींबू के छिलकों को कद्दूकस कर लें। सलाद, दही, स्मूदी, बेक्ड फूड आइटम्स और कॉकटेल को फ्रेश टेस्ट देने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
नींबू के छिलकों से आप ड्रेसिंग ऑयल भी बना सकते हैं। इसके लिए नींबू का छिलका एक बर्तन में डालें और इसमें कुकिंग ऑयल मिलाएं। इस तरह से ड्रेसिंग ऑयल तैयार हो जाएग।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com