अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म लवयापा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनका हर एक लुक फैंस को खूब पसंद आता है।
वेस्टर्न हो या फिर इंडियन खुशी हर आउटफिट में बेहद कमाल लगती हैं। वह अपने फैशन सेंस से यंग गर्ल्स को इंस्पायर करती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके स्टाइलिश लुक्स दिखाएंगे, जिनसे आप भी टिप्स ले सकती हैं।
कॉकटेल पार्टी या डिनर डेट के लिए आउटफिट सर्च कर रही हैं, तो आप खुशी कपूर के जैसी बॉडीकॉन ड्रेस को कॉपी करें। इसमें आपका लुक बेहद हॉट लगेगा।
यंग गर्ल्स शादी फंक्शन में लहंगा पहनना काफी पसंद करती हैं। गोल्डन कलर आजकल बहुत ट्रेंड में है, इसलिए आप खुशी कपूर का ये स्टाइलिश लहंगा लुक को रीक्रिएट करें।
इस तरह की ड्रेस यंग गर्ल्स को काफी पसंद आता है। अगर आप वेलेंटाइन डे पर डेट पर जाने का प्लान कर रही हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही हॉल्टर नेक ड्रेस पहनें।
ब्लैक कलर की राउंड जालीदार साड़ी में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इस तरह की साड़ी यंग गर्ल्स पर खूब जचती हैं। आप भी उनके इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।
आप ऑफिस इवेंट के लिए खुशी का ये को-ऑर्ड सेट को ऑप्शन में रख सकती हैं। इसमें आपका लुक काफी क्लासी और बॉसी लगेगा।
हैवी वर्क लॉन्ग गाउन को आप दोस्ती की सगाई या किसी खास मौके के लिए चुन सकती हैं। इसमें आपका लुक बेहतरीन नजर आएगा। इस पर आप हाई बन बना सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@khushikapoor)