नहाने से पहले चेहरे पर ये 3 चीजें लगाने से खिल उठेगा चेहरा


By Farhan Khan10, Feb 2025 01:30 PMjagran.com

चेहरे पर दाग-धब्बे होना

आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण की वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे, मुंहासे, झुर्रियां और अन्य समस्याएं होना आम बात है।

चेहरे पर लगाएं ये चीजें

अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में चेहरे पर ये चीजें लगाने से आपका चेहरा खिल उठेगा। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

एलोवेरा जेल

आप चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी देता है और दाग-धब्बों को कम करते हैं।

एलोवेरा जेल लगाने का तरीका

नहाने से पहले ताजा एलोवेरा जेल निकालकर चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद नहा लें। आपको अपने चेहरे पर फर्क नजर आएगा।

हल्दी और दही का पैक

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चेहरे पर हल्दी और दही का फेस पैक त्वचा के दाग-धब्बों को काफी हद तक कम किया जा सकता है क्योंकि इसमें करक्यूमिन नामक तत्व होता है।

फेस पैक लगाने का तरीका

नहाने से पहले एक चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद नहा लें। यह पैक त्वचा की रंगत को साफ करने में मददगार माना जाता है।

नींबू का रस

नींबू में विटामिन-सी और सिट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

नींबू का रस इस्तेमाल करने का तरीका

नहाने से पहले नींबू के रस को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद नहा लें। नींबू के रस का उपयोग सप्ताह में 2-3 बार ही करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com