रोज 20 मिनट घास पर नंगे पांव चलने से सेहत रहेगी चकाचक


By Farhan Khan10, Feb 2025 12:47 PMjagran.com

घास पर नंगे पांव चलने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोज 20 मिनट घास पर नंगे पांव चलते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप घास पर रोज सुबह नंगे पांव चलते हैं, तो इससे आपके शरीर में प्राकृतिक ऊर्जा का संचार होता है, जो आपको ऊर्जावान और सक्रिय बनाता है।

रहेंगे स्ट्रेस फ्री

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है अगर आप रोज सुबह नंगे पांव घास पर चलते हैं, तो इससे आपका स्ट्रेस दूर हो सकता है।

इम्यूनिटी स्ट्रांग

जिन लोगों की इम्यूनिटी वीक रहती है, उन्हें रोज सुबह नंगे पांव घास पर चलना चाहिए। इससे उनकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो सकती है।

नींद की गुणवत्ता में सुधार

घास पर नंगे पांव चलने से आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है, जो आपको रात में अच्छी नींद लेने में मदद करता है। आपको भी चलना चाहिए।

शरीर में आता है लचीलापन

घास पर नंगे पांव चलने से आपके शारीरिक लचीलापन और मजबूती में सुधार होता है, जो आपको अपने दैनिक कार्यों में अधिक सक्रिय और ऊर्जावान बनाता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

रोजाना हरी घास पर 20 मिनट चलने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने के चलते हार्ट डिजीज होने का खतरा भी काफी कम होता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com