नारियल का दूध ऐसे करें इस्तेमाल, बाल होंगे लंबे


By Farhan Khan15, Jan 2025 01:37 PMjagran.com

बालों में नारियल का दूध लगाने के फायदे

नारियल के दूध में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन, और मिनरल्स में अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो बालों को गहराई से नमी और पोषण प्रदान करता है।

लंबे बालों के लिए ऐसे लगाएं नारियल का दूध

आज हम आपको नारियल का दूध इस्तेमाल करने के तरीके बताएंगे, जिससे आपके बाल लंबे हो सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

नारियल का दूध और मेथी से बना हेयर मास्क

लंबे बालों के लिए आप नारियल का दूध और मेथी से बना हेयर मास्क लगा सकते हैं। इसके लिए मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर पीस लें और उसमें नारियल का दूध मिलाएं।

नारियल का दूध और मेथी का पेस्ट बालों पर लगाएं

इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर इसका पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इससे आपके बालों पर फर्क नजर आने लगेगा।

नारियल का दूध और दही से बना मास्क

नारियल का दूध और दही से बना मास्क भी बालों के लिए कम लाभकारी नहीं है। इसके लिए दो बड़े चम्मच दही, थोड़ा सा कपूर और नारियल का दूध मिक्स करें और इसे बालों में लगाएं।

एलोवेरा और नारियल के दूध से बना हेयर पैक

आप एलोवेरा और नारियल के दूध से बना हेयर पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बना हेयर पैक लंबे बाल के साथ-साथ डैंड्रफ को कम करने में रामबाण माना जाता है।

बालों में नारियल का दूध और नींबू लगाएं

अगर आप लंबे बाल चाहते हैं, तो इसके लिए नारियल के दूध में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर उसे स्कैल्प पर लगाएं। यह डैंड्रफ को भी खत्म करता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com