सोने से पहले लगाएं ये 3 चीजें, सुबह चांद जैसा चमकेगा चेहरा


By Akshara Verma15, Jan 2025 01:28 PMjagran.com

चेहरे पर नूर लाने के लिए क्या करें?

क्या आप सर्दियों में बेजान और ड्राई स्किन से परेशान है, तो रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर निखार पाने के लिए इन 3 चीजों को जरूर लगाएं।

नाइट क्रीम

नाइट क्रीम चेहरे की त्वचा को रिपेयर करती है। यह डेड स्किन को हटाने में मदद करती है। रात में सोने से पहले नाइट क्रीम को लगाने से त्वचा को नमी मिलती है, जिससे चेहरा चमकने लगता है।

फेशियल ऑयल

फेशियल ऑयल स्किन को मॉइश्चराइज करता है। रात में इसको लगाने से चेहरे की ड्राइनेस कमी होती है और स्किन हेल्दी और ग्लोइंग लगने लगती है।

विटामिन-सी सीरम

विटामिन-सी सीरम में एंटी-ऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाते है, जो चेहरे के दाग धब्बों को हटाने में मदद करते है। सोने से पहले इस सीरम को लगाने से चेहरा स्मूथ और शाइनी हो जाता है।

चेहरे पर लगाने के स्टेप्स

इन तीनों चीजों को लगाने से पहले चेहरे को सबसे पहले अच्छे से साफ करें और टोनर लगाएं। इसके बाद विटामिन-सी सीरम और फेस ऑयल को अच्छे से लगा कर चेहरे की मसाज करें। मसाज के बाद चेहरे पर अपनी पसंद की नाइट क्रीम लगा कर सो जाएं।

रात को क्यों लगाना चाहिए?

रात को हमारी स्किन खुद से रिपेयर होने लगती है। इसलिए, सोने से पहले इन चीजों को लगाना चाहिए। यह चेहरे के दाग धब्बों को कम करता है। साथ ही, चेहरे पर चमक लाता है।

चेहरे पर चीजें लगाते समय बरते सावधानी

ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें। क्रीम और सीरम को आंखों पर लगने से बचाएं।

इन तीनों चीजों से आप अपने चेहरे की चमक में चार-चांद लगा सकते हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik