आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण के चलते बालों से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती है। इसके लिए महंगे से महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किए जाते हैं।
हेयर प्रोडक्ट्स के अपने साइड इफेक्ट होते हैं। इसके लिए आप बालों में आंवला इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इसे लगाने के तरीके के बारे में विस्तार से जानें।
आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह बालों के विकास में मदद करते हैं। आंवला स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है।
ब्लड सर्कुलेशन के अलावा यह बालों में मौजूद गंदगी को भी अच्छी तरह साफ करता हैं। यह आपको स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं जैसे खुजली और सूजन आदि से भी राहत दिला सकता है।
सफेद बालों से राहत के लिए पिसे हुए आंवला में दो चम्मच तुलसी के 40 पत्ते पीस कर दोनों को मिला लें। इन्हें एक कप पानी में घोलें। इस घोल को बालों की जड़ों में लगाते रहें।
सूखने पर सिर को धो लें। अगर आप यह उपाय करते हैं, तो इससे आपके सफेद हुए बाल ग्रे हो सकते हैं। इसका असर आपको कुछ ही दिनों में नजर आ जाएगा।
बाल को लंबा बनाने के लिए सूखा आंवला और मेहंदी दोनों समान मात्रा में आधा कप पानी में भिगो दें। पानी की मात्रा आवश्यकतानुसार कम अधिक कर सकते हैं।
अगर आप इस पानी से बाल धोते हैं, तो इससे आपके बाल मुलायम और लंबे हो जाएंगे। आपको यह उपाय एक बार जरूर आजमाना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com