इन ट्रिक्स से तुरंत जानें दूसरों के मन की बात


By Farhan Khan07, Feb 2025 01:35 PMjagran.com

दूसरे के मन को जानने की उत्सुकता होना

कई बार हम जानना चाहते हैं कि सामने वाला व्यक्ति सच बोल रहा है या झूठ, उसके मन में क्या चल रहा है, या वह हमारे बारे में कैसा महसूस करता है।

मन को जानने की साइकोलॉजिकल ट्रिक्स

आज हम आपको कुछ ऐसी साइकोलॉजिकल ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए आप दूसरों के मन की बात जान सकते हैं। आइए इन ट्रिक्स के बारे में जानें।

आंखों में देखें

आंखें मन का आईना होती हैं। जब कोई व्यक्ति सच बोल रहा होता है, तो उसकी आंखें सीधे आपकी आंखों में देखती हैं। वहीं, झूठ बोलने वालों की आंखें अक्सर इधर-उधर भटकती हैं।

बॉडी लैंग्वेज पढ़ें

अगर कोई व्यक्ति बात करते समय अपने हाथों को छिपा रहा है, पैरों को बार-बार हिला रहा है या शरीर को दूर कर रहा है, तो यह झूठ का संकेत हो सकता है।

मुस्कान से जानें मन की बात  

असली मुस्कान आंखों के कोनों में झुर्रियां पैदा करती है, जबकि नकली मुस्कान सिर्फ होंठों तक सीमित रहती है। इससे आप व्यक्ति को अच्छे से जान पाएंगे।

बोलने के तरीके से जानें सच और झूठ

जब कोई व्यक्ति झूठ बोलता है, तो उसके बोलने का तरीका बदल सकता है। वह बहुत तेज या धीमी गति से बोल सकता है, बार-बार शब्दों को दोहरा सकता है।

सच बोलने वाले की बातचीत कैसी होती है?

वहीं, सच बोलने वाले व्यक्ति की बातचीत हमेशा स्पष्ट और संतुलित होती है। यह किसी के मन को जानने का सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com