ज्यादातर लड़कियों को लंबे और घने बाल रखना पसंद होता है, लेकिन झड़ने और टूटने की वजह से बाल लंबे नहीं हो पाते।
आंवला में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं और बालों के झड़ने को रोकते हैं। वहीं, एलोवेरा बालों को नमी देता है। यह डैंड्रफ को भी दूर करने में मदद करता है।
आइए जानते हैं आंवला और एलोवेरा को इस्तेमाल करने के 5 तरीके, जो बालों को लंबे, हेल्दी और मजबूत बनाने में सहायता करते है।
आंवला और एलोवेरा जेल दोनों बालों के लिए फायदेमंद होता है। इनका हेयर मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच आंवला पाउडर, 3 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच नारियल तेल लें। फिर इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने शैंपू में मिलकर लगाएं। 30 मिनट बाद आप बालों को ठंडे पानी से वॉश कर लें।
आप आंवले के तेल से हफ्ते में 2 बार मालिश करें। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और बाल तेजी से बड़े होने लगते है।
लंबे और शाइनी बालों के लिए आप एलोवेरा जेल को सीधे अपने बालों में लगा सकती हैं। यह स्कैल्प को नमी भी देता है।
आंवला का रस लंबे बालों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। आल इसे अपने शैंपू में मिलकर बालों को धो सकती हैं।
लंबे बालों के लिए हमारा पौष्टिक खाना सबसे ज्यादा मायने रखता है। आप इस जूस को भी पी सकती हैं।
इन 5 तरीकों को अपनाकर आप भी अपने बालों को मजबूती और चमक दे सकती हैं। फैशन से जुड़ी अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik and Canva