सर्दियों में फटी एड़ियों को कैसे ठीक करें?


By Farhan Khan11, Jan 2025 03:26 PMjagran.com

सर्दियों में एड़ियां फटना

सर्दियों में एड़ियों का फटना आम बात है। यह डिहाइड्रेशन, मोटापा, फंगल इन्फेक्शन और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते फटने लगती है।

फटी एड़ियों से राहत के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आप भी सर्दियों में फटी एड़ियों से परेशान हैं, तो ऐसे में ये टिप्स आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है। आइए इन टिप्स के बारे में जानें।

गुनगने पानी से पैर धोएं

अगर आप रोजाना गुनगुने पानी से अपने पैरों को धोते हैं और पैरों को धोने के दौरान साबुन का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपकी एड़ियां ठीक हो सकती है।  

शहद और नींबू का मिक्सचर एड़ियों पर लगाएं

शहद और नींबू का मिक्सचर आपकी फटी एड़ियों को मुलायम बना सकता है क्योंकि शहद और नींबू में एंटी-सेप्टिक गुण मौजूद होते हैं।

फटी एड़ियों की नारियल तेल से मसाज करें।

फटी एड़ियों पर नारियल तेल से मसाज करें। इसके बाद मोजे पहन लें। तेल को रातभर पैरों पर लगाकर रखना है। सुबह धो लें। ये सबसे आसान और असरदार इलाज है।

एड़ियों को मॉइस्चराइज करें

आपको अपनी एड़ियों को मॉइस्चराइज करना चाहिए। इसके लिए आप लैनोलिन, पेट्रोलियम जेली और ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी एड़ियां मुलायम हो जाएंगी।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

फटी एड़ियों से राहत के लिए अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा विटामिन और मिनरल्स से भरपूर आहार लें।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com