50 साल की उम्र में भी काजोल काफी ब्यूटीफुल दिखती हैं। वह अपनी शानदार एक्टिंग और ग्लैमरस अंदाज से फैंस को दीवाना बना देती हैं।
काजोल आज भी अपनी फिटनेस, स्टाइलिश लुक्स और ग्लोइंग स्किन से उम्र को मात देती नजर आती हैं। ऐसे में आप भी 50 की उम्र में काजोल की तरह हेल्दी और फिट रहना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इन टिप्स को फॉलो जरूर करें।
काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह हर रात सोने से पहले अपना चेहरा धोकर ही सोती हैं। फेस साफ करने के बाद वह नाइट क्रीम लगाती हैं।
काजोल का कहना है कि ग्लोइंग स्किन के लिए एक अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी होता है। हमें कम से कम 8-10 घंटे सोना चाहिए।
एक्ट्रेस का कहना है कि चेहरे की निखार के लिए हमें रोज 7-8 ग्लास पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है।
इसके अलावा, एक्ट्रेस का मानना है कि बॉडी को फिट रखने के लिए डेली वर्कआउट करना काफी जरूरी है। हमें अपने रूटीन में वर्कआउट को शामिल करना चाहिए।
जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस रोजाना रूटीन में टोनर, मॉइस्चराइजर और क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं।
इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@kajol)