पर्दे घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाए जाते हैं, लेकिन इनमें धूल और गंदगी भी इकट्ठा हो जाती हैं। उन्हें साफ करना एक मुश्किल टास्क है। आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके, जिनसे आप चुटकियों में अपने पर्दे साफ कर सकते हैं।
वैक्यूम क्लीनर से आप थोड़ी सी मेहनत में पर्दों की धूल साफ कर सकते हैं। हफ्ते में एक बार लाइट मोड पर वैक्यूम का इस्तेमाल करें। इससे पर्दे की धूल-मिट्टी निकल जाती है और डार्क दाग भी कम होते हैं।
स्टीम क्लीनर का इस्तेमाल करने से पर्दों को डपली क्लीन किया जा सकता है। इससे दाग-धब्बों को कम करा जा सकता है। साथ ही इससे पर्दों पर सिलवटें भी नहीं पड़ती और यह कीटाणुओं को भी मारता है।
अगर पर्दों पर ज्यादा खराब दाग हैं, तो बेकिंग सोडा और सिरका का मिक्सचर बनाकर इससे पर्दों की सफाई करें। इससे पर्दों के दाग आसानी से हटाने में मदद होगी। यह एक नेचुरल और प्रभावी नुस्खा है।
अगर पर्दे ज्यादा गंदे हैं, तो उन्हें माइल्ड डिटर्जेंट से धो लें। डिटर्जेंट को हल्के गर्म पानी में डुबोकर आधे घंटे छोड़ दें और हल्के हाथों से साफ कर लें। ध्यान रहे की आप पर्दे को ज्यादा जोर से न रगड़ें।
अगर घर में महंगे या भारी पर्दे हैं, तो इसके लिए ड्राई क्लीनिंग सबसे अच्छा ऑप्शन होगी। यह न केवल आपके पर्दों को डीपली क्लीन करने में मदद करता है, बल्कि उनकी क्वालिटी भी अच्छी बनाए रखता है।
पर्दे लगातार धूल, मिट्टी और पॉल्यूशन के संपर्क में रहते हैं, जिससे एलर्जी और अस्वस्थ वातावरण का खतरा बढ़ जाता है। रेगुलर सफाई करने से न केवल ये प्रॉब्लम्स दूर होती है, बल्कि पर्दों की चमक और क्वालिटी भी खराब होती है।
पर्दों को साफ और फ्रेश रखने के लिए नियमित सफाई करने की आदत डालें। इससे आप अपने घर को स्वस्थ और आकर्षक बनाए रख सकते हैं। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।