सर्दियों के मौसम में ठंड के कारण पानी का इस्तेमाल करने का मन नहीं होता है, लेकिन घर की सफाई करने के लिए पानी की जरूरत होती है। बिना पानी के पोछा लगाना एक ऐसा तरीका है, जिससे आप न केवल समय बचा सकते हैं, बल्कि ठंड से भी बच सकते हैं। आइए जानें, कैसे।
बिना पानी के पोछा लगाना न केवल एक आसान तरीका है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होता। इसके लिए खास तकनीक और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो सफाई के लिए असरदार होता है।
माइक्रोफाइबर कपड़ों को इस तरीके से डिजाइन किया जाता है कि यह धूल और गंदगी को आसानी से पकड़ सकते हैं। इन्हें हल्के हाथों से फर्श पर सफाई करने से फर्श साफ हो जाता है। इससे सफाई करने के लिए पानी का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ता।
बाजार में मिलने वाले डस्टिंग स्प्रे का इस्तेमाल सफाई के लिए करें। इससे गंदे फर्श को आसानी से साफ करने में मदद होती है और घर में फ्रेश खुशबू भी आती है। इसको डायरेक्ट फर्श पर स्प्रे करें और सूखे कपड़े से साफ कर लें।
ड्राई पोछा लगाने के लिए सबसे पहले फर्श को झाड़ू से साफ कर लें। इसके बाद ड्राई पोछा या माइक्रोफाइबर क्लॉथ से फर्श को पोछ लें। यह धूल और कूड़े को आसानी से हटाने में मदद करता है, जिससे घर साफ लगता है।
एंटी-स्टेटिक क्लीनर से फर्श पर जमा धूल और गंदगी को तुरंत हटाने में मदद मिलती हैं। यह न केवल सफाई में मदद करता है, बल्कि फर्श को लंबे टाइम तक साफ और फ्रेश भी बनाए रखता है।
साफ-सफाई के बाद आप एक एयर फ्रेशनर के इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे घर में फ्रेशनेस का एहसास होगा। बिना पानी के पोछा लगाकर भी आप अपने घर को साफ और सुंदर रख सकते हैं।
इन तरीकों से सर्दियों के मौसम में फर्श पर पोछा लगाएं और घर को साफ रखने के साथ अपनी तबीयत भी अच्छी रखें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।