घी में भुनी मेथी खाने से हो सकते हैं ये 4 फायदे


By Lakshita Negi13, Jan 2025 10:00 AMjagran.com

घी में भुनी मेथी खाने से क्या होता है?

घी में भुनी हुई मेथी न केवल टेस्टी होती हैं, बल्कि इसे खाने से कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी होते हैं। आयुर्वेद में इसका विशेष महत्व है, क्योंकि यह डाइजेशन से लेकर शरीर की इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में मदद करते हैं।

डाइजेशन अच्छा करने के लिए

घी में भुनी मेथी खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम स्ट्रांग होता है। मेथी में मौजूद नेचुरल एंजाइम और घी की चिकनाई से पेट की गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी प्रॉब्लम्स को कम करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए

मेथी के बीज में फाइबर और एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। घी में मेथी को भूनकर खाने से इसका असर और बढ़ जाता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को काफी राहत मिल सकती है।

जोड़ों का दर्द कम करने के लिए

घी में भुनी मेथी का नियमित सेवन करने से जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसे गठिया के मरीजों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए

घी में भुनी हुई मेथी का सेवन शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। सर्दियों में इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए

घी में भुनी मेथी खाने से हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है। यह पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी यह फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें शरीर को अंदर से पोषण मिलता है।

वेट कंट्रोल करने के लिए

मेथी खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और इससे भूख भी कम लगती है। घी में मेथी को भूनकर खाने से शरीर को पोषण मिलता है और साथ ही वेट कंट्रोल करने में भी मदद होती है।

घी में भुनी हुई मेथी आप भी अपनी डाइट में शामिल करें और इसके फायदे महसूस करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।