सेहत के लिए वरदान है रोजाना के 10 हजार कदम, जानिए कैसे


By Lakshita Negi02, Feb 2025 06:00 AMjagran.com

वॉक करने के फायदे

अगर आप अपनी हेल्थ को अच्छा बनाना चाहते हैं, तो रोजाना वॉक करना एक आसान और असरदार तरीका हो सकता है। यह न केवल वेट लॉस में मदद करता है, बल्कि दिल, दिमाग और शरीर को हेल्दी रखने में भी मदद करता है।

वॉक करे से हार्ट हेल्थ में सुधार

रोजाना 10,000 कदम चलने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। यह हार्ट को स्ट्रांग करता है और शरीर के ब्लड प्रेशर लेवल को मैनेज करने में मदद करता है।

वेट लॉस करने के लिए रोजाना कितने कदम चलें?

वेट लॉस करने से लेकर वेट मैनेजमेंट के लिए 10,000 कदम रोजाना वॉक करना फायदेमंद होता है। रोजाना चलने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में जमा फैट तेजी से कम होता है।

डायबिटीज कंट्रोल करने का उपाय

चलने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। वॉक करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने में मदद मिलती है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम होता है। वॉक करना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

मेंटल हेल्थ ठीक करने के लिए

चलने से न केवल शरीर बल्कि मेंटल हेल्थ भी अच्छी होती है। इससे स्ट्रेस और डिप्रेशन को कम करने में मदद होती है और मूड अच्छा होता है। रोजाना वॉक करने से नींद क्वालिटी अच्छी होती है।

बोन हेल्थ के लिए वॉकिंग

रोजाना चलने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों का दर्द कम होता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया जैसी प्रॉब्लम्स को दूर रखने में मदद मिलती है।

एनर्जी लेवल को बढ़ाने के लिए

सुबह या दिन के किसी भी टाइम 10,000 कदम चलने से शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद मिलती है। वॉक करने से शरीर दिनभर एनर्जेटिक और एक्टिव फील करता है।

रोजाना 10,000 कदम चलने की आदत बनाएं और अपनी हेल्थ को अच्छा बनाएं। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।