कूल्हों की जकड़न से लेकर मसल्स स्ट्रांग करने के लिए करें यह 1 योगासन 


By Lakshita Negi02, Feb 2025 08:00 AMjagran.com

पिजन पोज करने के फायदे?

पिजन पोज को संस्कृत में 'कपोतासन' कहा जाता है। यह एक बहुत ही असरदार योगासन है, जो कूल्हों की जकड़न को कम करने और शरीर को फ्लैक्सिबल बनाने में मदद करता है। इस पोज को करने से कई सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

कूल्हों की जकड़न कम करने के लिए योग

लंबे टाइम तक बैठने से या फिजिकल एक्टिविटी की कमी से कूल्हों में जकड़न महसूस हो सकती है। पिजन पोज करने से कूल्हों के आसपास की मसल्स स्ट्रेच होती है और उनमें ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

रीढ़ की हड्डी के लिए पिजन पोज

इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी फ्लेक्सिबल होती है। इससे न केवल लोअर बैक स्ट्रेच होती है, बल्कि दर्द और स्ट्रेस भी कम होता है। यह पोज खासकर उन लोगों के लिए अच्छी है, जिनको कुर्सी में बैठने में प्रॉब्लम होती है।

स्ट्रांग मसल्स के लिए पिजन पोज

पिजन पोज से न केवल कूल्हों की, बल्कि शरीर की कई बड़ी मसल्स जैसे क्वाड्स, हैमस्ट्रिंग्स और ग्लूट्स को भी स्ट्रांग करने में मदद मिलती है। यह बॉडी स्ट्रेंथ और स्टेबिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है।

मेंटल पीस के लिए पिजन पोज

पिजन पोज करने से शरीर को ही नहीं, बल्कि मन को भी शांत किया जाता है। इसे करते टाइम हल्की और गहरी सांस लेने से स्ट्रेस कम होता है और मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है।

डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए पिजन पोज

पिजन पोज से पेट के आसपास की मसल्स स्ट्रेच होती है, जिससे डाइजेशन अच्छा होता है। इससे कब्ज और अन्य डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स ठीक हो सकती हैं।।

पिजन पोज करने का तरीके

पिजन पोज करने के लिए अपने घुटनों के बल बैठकर एक पैर को आगे और दूसरे को पीछे की तरफ स्ट्रेच करें। इसके बाद अपनी बॉडी को हल्के-हल्के आगे की ओर झुकाएं और हाथों से फर्श का सपोर्ट लें।

आप भी घर पर इस आसान योगासन को करें। पिजन पोज आपको हेल्दी और फिट रहने में मदद करेगा। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।