अनार के छिलके का ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे


By Ashish Mishra13, Apr 2025 07:00 AMjagran.com

अनार का छिलका

अक्सर लोग अनार खाने के बाद उसके छिलके को फेंक देते हैं। आइए जानते हैं कि इसके छिलके का इस्तेमाल करने से क्या फायदे होते हैं?

अनार के छिलके में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। अनार के छिलके का पाउडर बनाकर उपयोग किया जा सकता है।

अनार के छिलके को उबालें

इस छिलके को पानी में उबालकर छान लें। इसके बाद इसका काढ़ा बनाकर पी लें। इससे खांसी और जुकाम से छुटकारा मिलता है।

छिलके का पाउडर बनाएं

अनार के छिलके बनाकर इसमें गुलाब जल या दूध मिलाकर फेस पैक लगाएं। इससे मुंहासों और झाइंया से छुटकारा मिलने लगता है।

दांतों के लिए फायदेमंद

अनार के छिलके का पाउडर बनाकर दांतों पर लगाएं। इसे लगाने से दांत सफेद और मसूड़े मजबूत होने लगती है।

पाचन को दुरुस्त रखना

अनार के छिलके का चूर्ण बनाकर उसमें सोंठ और काली मिर्च मिलाकर सेवन करें। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे- गैस और अपच दूर होने लगती है।

बालों को मजबूत करने में मदद

अनार के छिलके दही या मेंहदी मिलाकर बालों में लगाने से रूसी की समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा, बाल मजबूत होने लगती है।

चेहरे पर आती है चमक

अनार के छिलके के पाउडर में शहद मिलाकर स्किन पर लगाएं। इससे चेहरे पर ग्लो बढ़ने लगता है और स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ