तेज बुखार होने पर साफ कपड़े को गीला करें और निचोड़कर माथे पर पट्टी का इस्तेमाल करें। इससे बुखार कम हो जाता है।
गिलोय को पानी में उबालकर गर्म-गर्म पीने से बुखार से राहत मिलती है। इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं।
अदरक एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल होता है। अदरक की चाय का सेवन करने से बुखार को आराम मिलता है।
लहसुन बुखार को ठीक करने में उपयोगी होता है। यह तापमान को कम करके विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर करता है।
तुलसी में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से बुखार कम होता है। इससे मन भी साफ रहता है।
नीम की पत्ती सामान्य बुखार के साथ डेंगू बुखार को ठीक करने में उपयोगी होती है। यह इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करती है।
लौंग में एंटीपाइरेटिक गुण होता है जो शरीर में तापमान को कम करता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
चिरायता ज्वरनाशक होता है। यह तेज बुखार को खत्म करने में काफी फायदेमंद होता है। इसे पानी में उबालकर पीना चाहिए।
स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com