लंबे और हेल्दी नाखून के लिए इस्तेमाल करें ये Oil


By Akshara Verma10, Sep 2025 01:00 PMjagran.com

नाखूनों पर लगाएं ये तेल

क्या आप जानते हैं लंबे और साफ-सुथरे नाखून हाथों की सुंदरता में चार-चांद लगाते है। लेकिन, आजकल सभी लड़कियां नाखूनों पर अलग-अलग नेल पेंट लगाकर उन्हें कमजोर कर देते हैं, जिसके कारण यह टूटने लगते हैं। नाखूनों को सुंदर, मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए आप इन तेलों का इस्तेमाल करें।

बादाम का तेल

नाखूनों पर बादाम का तेल लगाने से यह लंबे होने के साथ-साथ शाइनी भी होने लगते हैं। यह तेल विटामिन ई से भरपूर होता है, जिससे यह मजबूत और मुलायम होते हैं।

जैतून का तेल

क्या आप जानते हैं जैतून का तेल नाखूनों की अंदरूनी परत तक जाकर उन्हें नमी देता है। यह नाखून के सूखेपन को दूर करने में सहायक होगा। साथ ही, नाखूनों में चमक आएगी।

नारियल तेल

सभी लड़कियां नाखूनों को नमी देने के साथ-साथ शाइनी और मजबूत बनाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इसे लगाने से धीरे-धीरे आपके नाखूनों में तेजी से बढ़ने लगेंगे।

लहसुन का तेल

यह नेल क्यूटिकल्स को मजबूत बनाता है, जिससे नाखून स्वस्थ और लंबे होते हैं। इसे घर पर जैतून के तेल में लहसुन डालकर तैयार किया जा सकता है।

अरंडी का तेल

क्या आप जानते हैं इस तेल में रिसिनोलिक एसिड होता है, जो नाखूनों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने में मदद करता है।

नीम का तेल

नीम का तेल बालों के साथ-साथ नाखूनों के स्वस्थ के लिए बेहद लाभदायक होता हैं। क्या आप जानते हैं इस तेल का इस्तेमाल करने से नाखूनों में वृद्धि होने लगती है।

नाखूनों को लंबा, शाइनी और मजबूत बनाने के लिए आप स्टोरी में बताए गए इन तेलों का इस्तेमाल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva