वजन कम करने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स


By Akshara Verma10, Sep 2025 12:00 PMjagran.com

वजन कम करने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स

क्या आप अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते है, तो यह स्टोरी आपके लिए परफेक्ट हैं। स्टोरी में बताई गई कुछ ड्रिंक्स आपके मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त बनाने में मदद करेगा। साथ ही, आपके वजन को कम करने में सहायक होगा।

ग्रीन टी पिएं

क्या आप जानते हैं वेट लॉस करने के लिए आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण वजन में कमी लाएगें। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाएगा।

नींबू पानी पिएं

कई लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नींबू पानी का सेवन करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं नींबू पानी वेट लॉस के लिए काफी अच्छा माना जाता हैं। यह वजन कम करने के साथ-साथ पाचन को मजबूत बनाता है।

आंवला जूस पिएं

आंवला जूस में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं। साथ ही, वजन कम करने के लिए यह बेस्ट ड्रिंक मानी जाती हैं। यह बालों के लिए भी काफी अच्छी होती हैं।

पुदीना पानी पिएं

स्वादिष्ट के साथ-साथ यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। पुदीना पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। साथ ही, वजन कम करने में मदद करते हैं।

जीरा पानी पिएं

वजन में कमी लाने के लिए आप जीरे के पानी का सेवन करें। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं।

सौंफ पानी पिएं

अगर आप वजन कम करने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय अपना रहें हैं, तो आप सौंफ का पानी जरूर ट्राई करें। साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाचन को मजबूत बनाते हैं, जिससे वजन में कमी आने लगती हैं।

वजन को कम करने के लिए आप इस ड्रिंक्स का सेवन करें। हेल्द से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva