हर लड़की का लंबे बाल रखने का एक सपना होता है। लेकिन, आजकल हेयर फॉल की बढ़ती समस्या के कारण यह सपना टूट जाता है। लंबे और घने बालों के लिए स्कैल्प की देखभाल बहुत जरूरी होती है इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फल लेकर आए हैं, जिनके रस को लगाकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं।
आंवला बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी बालों की ग्रोथ को बढ़ाते है। साथ ही, घना भी करने में सहायता करते है। आप आंवला के रस को निकालकर करीब 30 मिनट के स्कैल्प पर लगाएं। फिर, शैंपू से साफ करलें।
पपीता में डेड स्किन हटाने वाले एंजाइम पाए जाते है, जो जड़ों को मजबूती देते है। साथ ही, यह बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर होता है। आप पपीते के रस को निकालकर स्कैल्प पर करीब 20 मिनट के लिए लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। यह फ्रिजी बालों को कम करेगा।
सेब खाने से शरीर को कई लाभ मिलते है। लेकिन, क्या आप जानते हैं इसका रस बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। सेब के रस में पाए जाने वाले विटामिन्स स्कैल्प को पोषण देते है, जो बालों को लंबा करने में सहायक होते है।
बालों को लंबा करने के लिए आप स्कैल्प पर संतरे के रस को लगाएं। इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्कैल्प से डैंड्रफ को कम करते हैं, जिससे बाल मुलायम हो जाते है।
अनार शरीर में खून बढ़ाने के साथ-साथ बालों को सफेद होने से बचाता है। साथ ही, ग्रोथ में भी तेजी लाता है। आप ताजे अनार का जूस निकालकर करीब 20 मिनट के लिए स्कैल्प पर मसाज करें।
केला में मौजूद पोटेशियम और विटामिन बालों को मजबूती प्रदान करता है। यह जड़ों को पोषण देता है। साथ ही, बालों को टूटने से बचाता है। आप केले को अच्छे से मैश करके बालों पर लगा सकती हैं।
आप बालों को स्ट्रांग बनाने के लिए एवोकाडो का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें मौजूद हेल्दी फैट और विटामिन स्कैल्प को हाइड्रेट और पोषण देता है।
लंबे और घने बालों के लिए आप खाने वाले इन फलों को स्कैल्प पर लगा सकती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik