मैदा छोड़कर इस्तेमाल करें ये 7 आटे


By Akshara Verma12, Aug 2025 09:00 AMjagran.com

मैदा की जगह खाएं ये आटे

मैदा एक ऐसा आटा है, जो कई खाने की चीजों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक पड़ सकता है। आप मैदा की जगह स्टोरी में बताए गए इन 7 आटो का इस्तेमाल करें।

गेहूं का आटा

क्या आप जानते हैं गेहूं का आटा मैदा के आटे से कई ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। यह शरीर के लिए काफी हेल्दी होता है। साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर शरीर में एनर्जी देता हैं।

बाजरे का आटा

मैदा की जगह आप कुछ चीज बनाने के लिए बाजरे के आटे का इस्तेमाल करें। यह एक पौष्टिक आटा होता है, जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे स्वास्थ्य को फायदे मिलते है।

जौ का आटा

जौ का आटा एक स्वस्थ के लिए काफी लाभदायक होता हैं. इसमें फाइबर और पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह आटा आपके वजन में भी कमी करने में सहायक होगा।

चना का आटा

आप बेसन का चीला बनाने के लिए इस आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। साथ ही, ऑयली होने से बचाते हैं।

सोयाबीन का आटा

आप मैदा के आटे की जगह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर सोयाबीन के आटे का इस्तेमाल करें। इसका सेवन करने से आपके कोलेस्ट्रॉल में भी कमी आएगी।

कुट्टू का आटा

कुट्टू का आटा एक स्वस्थ आटा है, जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। महिलाएं ज्यादातर व्रत में इसे खाना पसंद करती हैं।

रागी का आटा

खाने की चीजें बनाने के लिए आप मैदा की जगह रागी के आटे का इस्तेमाल करें। यह कैल्शियम और आयरन का एक अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

आप मैदा की जगह स्टोरी में बताए गए इन आटो का इस्तेमाल करें। हेल्द से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit:Canva