महंगे रिमूवर से नहीं, किचन में रखीं इन चीजों से हटाएं मेकअप


By Akshara Verma01, May 2025 09:00 PMjagran.com

घर की इन 7 चीजों से हटाएं मेकअप

आजकल मेकअप रिमूव करने के लिए बाजार में कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स आने लगे हैं, जिनसे स्किन को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन, आज हम आपको घर की चीजों से मेकअप हटाने के कुछ इजी टिप्स बताने जा रहे है।

जैतून का तेल

क्या आप जानते हैं मेकअप रिमूव करने के लिए जैतून का तेल बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। यह चेहरा एको हाइड्रेट करता है। साथ ही, चेहरे को ड्राई होने से बचाता है।

दही लगाएं

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है। आप मेकअप हटाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

नारियल का तेल लगाएं

नारियल का तेल चेहरे को डीप क्लीन करने में मदद करता है। आप हैवी मेकअप को हटाने के लिए इस तेल का इस्तेमाल करें।

शहद लगाएं

शहद एक नेचुरल मेकअप रिमूवर है, जो स्किन को फ्रेश के साथ खूबसूरत बनाता हैं। आप शहद को चेहरे पर लगाकर धीरे-धीरे हाथों से मेकअप को हटा सकती हैं।

एलोवेरा जेल लगाएं

मेकअप हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल को नारियल तेल में मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं। यह स्किन को हाइड्रेट करने के साथ पूरे मेकअप को आसानी से हटा देता हैं।

कच्‍चा दूध लगाएं

दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन की डीप क्लीनिंग बड़ी आसानी से कर देता है, साथ-साथ स्किन को मॉइस्चराइज भी करता है। आप मेकअप को हटाने के लिए रूई को दूध में भिगोकर चेहरे पर लगाएं।

खीरा लगाएं

क्या आप जानते हैं खीरे को खाने के साथ-साथ मेकअप रिमूव करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। आप इसके छोटे-छोटे टुकड़े को चेहरे पर रगड़ें। साथ ही, इसका पेस्ट बनाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं।

आप इन चीजों से घर पर आसानी से मेकअप को हटा सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik