हर कोई चाहता है की उसकी स्किन ग्लो करे और साथ ही फ्लॉलेस बनी रहे। ताकि वो हर मौके पर खूबसूरत नजर आए। जिसके लिए स्किन केयर बहुत जरूरी होती है।
वही कहा जाता है दिन से ज्यादा रात में यदि आप अपनी स्किन की देखभाल कर रहे हैं। तो आपकी स्किन हमेशा खिली-खिली रहेगी।
फेस पर रात में लगाएं ये तेल ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा तेल बताने जा रहे हैं। जिसको आपको रात में रोजाना एक हफ्ते अपने फेस पर लगाना होगा और आपका चेहरा मोती जैसा चमकने लगेगा।
बादाम का तेल या आलमंड ऑइल और आप में से बहुत से लोगों ने सुना होगा और इस्तेमाल भी किया होगा। ये तेल बालों के साथ स्किन के लिए भी अच्छा होता है।
ऐसे में यदि आप भी अपनी स्किन को चमकदार और जवां बनाना चाहते हैं तो आज से ही इसका रोज रात को इस्तेमाल शुरू कर दिए।
इस तेल में मौजूद विटामिन ई, बायोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन को सनबर्न समेत कई तरह की परेशानियों से प्रोटेक्ट करते हैं।
इसके अलावा इसमें मौजूद पोषक तत्व उम्र के साथ दिखने वाली झुर्रियां और फाइन लाइन्स जैसे लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है।
यदि आप रोज रात में सोने से पहले बादाम के तेल से आंखों के नीचे मसाज करते हैं तो इससे आपकी डार्क सर्कल्स की समस्या भी खत्म होने लगेगी।