त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में यदि आप भी अपने लुक को लेकर कन्फ्यूज हैं तो आज हम आपको कुछ ट्रेंडी साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जो इन दिनों बाजारों में खूब बिक रही हैं।
आजकल ऐसी साटन फैब्रिक एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ियां मार्केट में काफी मिल रही हैं। ऐसे में आप इन साड़ियों को इस फेस्टिव सीजन स्टाइल कर सकती हैं।
इस दिवाली आप इस तरह की सिंपल सोबर फ्लोरल प्रिंट वाली शिमरी फैब्रिक साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। ये साड़ियां खूब ट्रेंड में हैं।
इन दिनों रेडी टू वियर साड़ियों का भी काफी फैशन है। यदि आपको साड़ी पहनना नहीं आता है या फिर आलस आता है तो ऐसी साड़ी आपके लिए बेस्ट हैं।
फेस्टिव सीजन के लिए बाजारों में इस तरह की डिजाइनर क्रैप साड़ी भी खूब बिक रही हैं। ऐसी साड़ियां पहनने के बाद स्टाइलिश लुक देती हैं।
आजकल आपको साड़ियों के साथ हैवी वर्क स्टिच ब्लाउज भी काफी मिल रहे हैं। डीवा का प्रिंटेड साड़ी के साथ हैवी वर्क ब्लॉउस शानदार लग रहा है।
यदि आपको करवाचौथ पर रॉयल दिखना है तो उसके लिए आप इस तरह की प्लेन सिंपल सिल्क साड़ी स्वीट हार्ट नेक ब्लॉउस के संग पेयर करें।
मार्केट में यंग गर्ल्स ऐसी सिक्विन साड़ियों की भी खूब डिमांड कर रही हैं। ऐसे में आप भी इस दिवाली ऐसी साड़ी जरूर कैरी कर जलवा बिखेरे।