इस साल करवाचौथ का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखने के साथ सजती संवरती और पूजापाठ भी करती हैं।
ऐसे में हमें पता होना चाहिए कि करवाचौथ की पूजा करते समय थाली में ये चीजें जरूर होनी चाहिए। अन्यथा पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए जानें वो कौन सी सामग्री है।
पूजा की थाली में मिटटी के करवे जरूर रखें। दरअसल, महिलाएं इसी करवे का पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। ये करवे सुख-समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं।
इसके अलावा घी का बना मिट्टी का दीपक भी जरूर होना चाहिए। इससे आपके जीवन में प्रकाश और पॉजिटिविटी आती है।
करवाचौथ की पूजा की थाली में आप कुछ भी मीठी चीज जरूर रखें। इससे पति-पत्नी के जीवन में हमेशा मिठास बनी रहती है।
आपकी थाली में एक प्लास्टिक या स्टील की छलनी भी जरूर हो। जिससे आप चंद्रमा और पति को देखती हैं। इससे जीवन में निरंतरता बनी रहती है।
इसके साथ ही एक जल से भरा हुआ पात्र भी थाली में जरूर रखना चाहिए। इसके बिना भी आपकी पूजा अधूरी है। इससे आपके जीवन में ताजगी रहती है।
इसके साथ ही आपकी करवाचौथ थाली में आपको दान देने वाले पैसे भी होने चाहिए। इससे कभी आपको धन-धान्य की कमी नहीं होगी।