सिंपल साड़ी संग जचेंगे ऐसे वर्क वाले मॉडर्न ब्लाउज


By Shradha Upadhyay13, Oct 2024 12:09 PMjagran.com

श्रिया सरन साउथ अभिनेत्री

श्रिया सरन साउथ और हिंदी फिल्मों की शानदार अभिनेत्री हैं। जिन्होंने दृश्यम मूवी में अजय देवगन संग उनकी पत्नी की भूमिका निभाई है।

सोशल मीडिया सेंसेशन

42 साल की एक्ट्रेस एक बच्चे की मां होने के बावजूद इस उम्र में भी बेहद हॉट और बोल्ड दिखती हैं। डीवा का हर लुक कातिलाना होता है।

श्रिया सरन मॉडर्न ब्लाउज

आज हम आपको श्रिया सरन के मॉडर्न ब्लाउज का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। इन हैवी वर्क ब्लाउज को आप किसी भी तरह की साड़ी के संग पहन सकती हैं।

थ्रेड वर्क ब्लाउज

एक्ट्रेस का स्क्वेयर नेक थ्रेड वर्क ब्लाउज काफी खूबसूरत लग रहा है। इसे उन्होंने सिंपल से लहंगे के साथ मैच किया है। जो काफी प्रिटी लुक दे रहा है।

सिक्विन वर्क ब्लाउज

आजकल त्योहारों के मौसम में इस तरह के सिक्विन वर्क ब्लाउज काफी मिल रहे हैं। आप इन्हें किसी भी सिंपल और प्लेन साड़ी के संग पेयर कर सकती हैं।

सितारा वर्क ब्लाउज

श्रिया सरन का सिल्क और सितारों वर्क वाला ब्लाउज रॉयल लुक दे रहा है। आप इसे बनारसी या सिल्क किसी भी साड़ी के संग पहन सकती हैं।

जरी वर्क ब्लाउज

आप अपने प्लेन लहंगे के लिए ऐसा जरी वर्क स्वीट हार्ट नेक ब्लाउज या तो बनवा सकती हैं। या फिर रेडीमेड भी ले सकती हैं। ये बेहद हॉट लगते हैं।

कट दाना वर्क ब्लाउज

डीवा का सिल्क साड़ी के संग नेटिड कद दाना वर्क ब्लाउज काफी ब्यूटीफुल लग रहा है। हाई नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज का फैशन हमेशा रहता है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ