बच्चों में डिप्रेशन से जुड़े कौन-से लक्षण होते हैं?


By Farhan Khan13, Oct 2024 11:00 AMjagran.com

डिप्रेशन बीमारी

डिप्रेशन बड़े ही नहीं, बल्कि बच्‍चे भी प्रभावित होते हैं। डिप्रेशन होने से अन्य गंभीर बीमारियां भी होने लगती हैं।

बच्चों में डिप्रेशन से जुड़े लक्षण

आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो ये बताते हैं कि आपका बच्चा डिप्रेशन का शिकार हो रहा है।

बच्चे का उदास रहना

अगर बच्चा अक्सर उदास रहता है या अकेले ज्यादा समय बिताने लगा है, तो इसका अर्थ है कि वह बच्चा डिप्रेशन में हैं।

बच्चे निकालने लगते हैं कमी

हेल्थ एक्सर्ट्स के मुताबिक, जो बच्चे डिप्रेस्ड होते हैं, वे जब गुस्से में होते हैं, तो अपनी अंदर ही कमी निकालने लगते हैं।

डॉक्टर से संपर्क करें

अगर आपके बच्चे के साथ भी कुछ-कुछ ऐसा ही हो रहा है, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इससे आपको राहत मिलेगी।

बच्चे को बहुत ज्यादा नींद आना

डिप्रेस्ड बच्चे या तो बहुत ज्यादा सोते हैं या फिर बहुत ही कम सोते हैं। इसके अलावा उन्हें भूख भी कम लगती हैं।

बच्चे का लगातार थकान फील करना

जो बच्चे डिप्रेशन में चले जाते हैं, वे हर समय थके-थके रहते हैं। ऐसे बच्चे किसी भी प्रकार की एक्टिविटी में शामिल नहीं होते।

बच्चे को हैडेक होना

जो बच्चे डिप्रेशन में चले जाते हैं, उनके पेट में दर्द होने के साथ-साथ सिर में भी दर्द रहने लगता है। जो कि बेहद खतरनाक स्थिति है।

बच्चों में डिप्रेशन से जुड़े इन लक्षणों को भूल से भी नजरअंदाज न करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com