नवरात्रि में दिखे ये 5 सपने, बरसेगी माता की कृपा


By Shradha Upadhyay01, Oct 2024 11:00 PMjagran.com

नवरात्रि के 9 दिन

नवरात्रि के नौ दिन हर माता के भक्त के लिए बेहद खास होते हैं। इन दिनों में भक्त मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा उपासना करते हैं। यह पवित्र दिन माता को समर्पित होते हैं।

नवरात्रि में दिखें ये सपने

ऐसे में यदि आपको इन नवरात्री के इन नौ खास दिनों में ये सपने दिखें तो इसका मतलब है कि आपके ऊपर मातारानी की मेहरबानी होने वाली है।

मां दुर्गा शेर पर दिखना

यदि आपको नवरात्रि के दिनों में सपने में मां दुर्गा शेर पर सवार होते हुए नजर आए तो यह आपके जीवन में कोई अच्छी खबर आने का संकेत देता है।

सुहाग का सामान दिखना

आपको सपने में अगर सुहाग का सामान दिखा या तो आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी और जो लड़कियां कुंवारी हैं उनकी जल्द शादी होगी।

दूध से बनी चीजें

नवरात्री के दिनों में यदि आपके सपने में दूध से बनी मिठाई या कोई चीज नजर आए तो आपका कोई अटका हुआ काम जल्दी पूरा होगा।

हाथी देखना

सपने में हाथी का देखना भी इन नौ दिनों में काफी अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब है आपको जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है।

शेर देखना

माता के इन दिनों में यदि आपको शेर दिखे तो आपको अचानक कहीं से धन लाभ होने वाला है। और आप दुश्मनों पर विजय पा लेंगे।

ऐसी ही लाइफस्टाइल से जुडी हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ