बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनका स्टाइल और फैशन दोनों कमाल का है। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
उर्वशी रौतेला काफी ग्लैमरस और खूबसूरत हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
अगर आप 30 की उम्र में उर्वशी की तरह हसीन दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इन स्टाइल स्टेटमेंट को कॉपी जरूर करें।
एक्ट्रेस पिंक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में सेसी नजर आ रही हैं। इस तरह की ड्रेस 30 प्लस महिलाएं पहनकर महफिल की जान बन जाएंगी।
अगर आप 30 की उम्र में ग्लैमरस का तड़का लगाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह वन शोल्डर ड्रेस कैरी करें। इसके साथ हाई हील्स जरूर स्टाइल करें।
उर्वशी ट्रेडिशनल आउटफिट में भी कहर ढाती हैं। इस फोटो में उन्होंने बॉर्डर साड़ी पहनी है, जो हर मौके के लिए बेस्ट है।
ऑफिस इवेंट में अट्रैक्टिव लुक कैरी करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस जैसे मेसी हेयरस्टाइल के साथ नेट गाउन से आइडिया लें।
इस फेस्टिव सीजन सूट की तलाश में हैं, तो इस तरह के प्रिंटेड प्लाजो सूट को कॉपी करें। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।
उर्वशी की इन ड्रेसेज से महिलाएं आइडिया लें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@urvashirautela)