चुप रहने से शरीर में होने लगते हैं ये अनोखे बदलाव


By Farhan Khan31, Jul 2025 06:46 PMjagran.com

दिमाग में घंटों शोर मचना

आज की बिजी लाइफस्टाइल में मोबाइल की घंटी, सोशल मीडिया की नोटिफिकेशन, ट्रैफिक का शोर, काम का दबाव और विचारों की उथल-पुथल से हमारे दिमाग में घंटों शोर मचता रहता है।

शांत रहने के फायदे

इन सभी चीजों से निपटने के लिए शांत रहना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं कि अगर आप कुछ घंटे शांत रहते हैं, तो इससे शरीर में क्या अनोखे बदलाव हो सकते हैं?

बीपी रहेगा कंट्रोल

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इनमें हाई बीपी भी शामिल है। ऐसे में कुछ घंटे शांत रहने से आपका बीपी कंट्रोल में रहेगा।

स्ट्रेस से निजात

जो लोग रोजाना कुछ घंटे शांत रहते हैं, तो इससे उनके स्ट्रेस हार्मोन में कमी देखने को मिलती है और स्ट्रेस हार्मोन में कमी होने से व्यक्ति छोटी छोटी बातों का स्ट्रेस नहीं लेता और खुश रहता है।

याददाश्त में सुधार होना

जब आप चुप रहते हैं, तो ऐसे में आपके ब्रेन को आराम मिलता है, इससे ब्रेन की पावर बढ़ती है। आपकी याददाश्त में भी सुधार होता है और आप चीजों पर बेहतर फोकस कर पाते हैं।

नहीं होगी थकान

अगर आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बीच बीच में या कुछ घंटों के लिए शांत रहना चाहिए। इससे आपको थकान नहीं होगी क्योंकि बोलने में अक्सर हमारी एनर्जी कम हो जाती है।

नींद में होगा सुधार

जिन लोगों को अक्सर रात में नींद कम आती है। ऐसे लोगों को दिन में कई कई बार चुप रहना चाहिए क्योंकि चुप रहने से ब्रेन अनावश्यक विचारों को एकसप्रेस नहीं करता है, जो अक्सर रात में हमें परेशान करते हैं।

करियर में ग्रोथ

जब आप शांत रहते हैं तो आप ज्‍यादा सोच पाते हैं। इससे आप कर‍ियर में भी ग्रोथ कर सकते हैं। ऐसे में आपको बीच बीच में चुप हो जाना चाहिए या आप कुछ घंटे भी शांत रह सकते हैं।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com