इस दाल में होता है सबसे ज्यादा प्रोटीन


By Farhan Khan26, Jun 2024 01:31 PMjagran.com

प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी

हमारे शरीर के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है, जो हड्डियों, मांसपेशियों और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में बेहद मददगार माना जाता है।  

प्रोटीन के लिए दाल का सेवन

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए दाल सबसे बेस्ट विकल्पों में से एक है। यह प्रोटीन के अलावा फाइबर, विटामिन, और मिनरल्स से भी भरपूर होती है।

इस दाल में होता है सबसे अधिक प्रोटीन

आज हम आपको बताएंगे कि सबसे ज्यादा प्रोटीन किस दाल के अंदर होता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

उड़द की दाल

वैसे तो लगभग सभी दालों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, लेकिन काली उड़द की दाल में सबसे अधिक प्रोटीन होता है।

100 ग्राम दाल में 25 फीसदी प्रोटीन

रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि अगर आप 100 ग्राम उड़द की दाल खाते हैं, तो इससे आपको तकरीबन 25 फीसदी प्रोटीन मिलता है।

हड्डियां होती है स्ट्रांग

काली उड़द की दाल खाने के और भी कई फायदे हैं, जैसे कि इससे आपकी हड्डियां कमजोर नहीं होती और पाचन भी एकदम फिट रहता है।

पुरुषों के लिए फायदेमंद

पुरुषों के लिए भी उड़द की दाल किसी रामबाण से कम नहीं। इससे उनकी सेक्सुअल हेल्थ बेहतर होती है और सभी स्ट्रेस छूमंतर हो जाते हैं।

चेहरे पर आएगा निखार

अगर आप अपने चेहरे पर निखार लाना चाहते हैं, तो उड़द की दाल से बना फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरा चमक जाएगा।

प्रोटीन को कमी को पूरा करने के लिए उड़द की दाल जरूर खानी चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com