Vivah Panchami पर करें ये खास उपाय, जीवन में आएगी मिठास


By Amrendra Kumar Yadav13, Dec 2023 04:00 PMjagran.com

विवाह पंचमी का विशेष महत्व

हर साल विवाह पंचमी मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन का विशेष महत्व है।

श्रीराम जानकी का हुआ था विवाह

इस दिन भगवान श्रीराम और माता जानकी का विवाह हुआ था, इस साल विवाह पंचमी 17 दिसंबर को मनाई जाएगी।

विशेष महत्व

इस दिन का विशेष महत्व है, इस दिन भगवान श्रीराम और माता जानकी की पूजा, अर्चना करने का विशेष महत्व है। इससे पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास आती है।

शीघ्र होती है शादी

इस दिन माता जानकी और भगवान श्रीराम की पूजा करने से शादी जल्दी होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

श्रीरामचरितमानस का करें पाठ

श्रीरामचरितमानस का करें पाठ इस दिन श्रीरामचरितमानस का पाठ करना बहुत शुभ होता है, ऐसा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।

घी का दीपक जलाएं

इस दिन भगवान श्रीराम के सामने घी का दीपक जलाएं और कपूर जलाएं, ऐसा करने से आय के स्रोत में वृद्धि होगी और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

माता सीता को अर्पित करें सिंदूर

जिन लड़कियों की शादी नहीं हो रही है, वो पूजा करते समय माता सीता को सिंदूर अर्पित करें और शीघ्र विवाह की कामना करें।

श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ

इस दिन श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें, ऐसा करने से भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com