सुबह 10 बार करें गायत्री मंत्र का जाप, होंगे कई लाभ


By Ashish Mishra13, Dec 2023 02:09 PMjagran.com

जाप करना

हिंदू धर्म में जाप करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि गायत्री मंत्र का जाप करने से क्या फायदे होते हैं?

सर्वश्रेष्ठ मंत्र

गायत्री मंत्र को सर्वश्रेष्ठ मंत्रों में से एक माना जाता है। वेद में इस मंत्र के बारे में बताया गया है। इस मंत्र का जाप करने से जीवन में कई लाभ होते हैं।

गायत्री मंत्र

रोजाना सुबह 'ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

इस समय करें गायत्री मंत्र का जाप

इस मंत्र का जाप सूर्योदय से पहले, दोपहर के समय और सूर्यास्त के बाद करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

विद्या प्राप्त करना

विद्यार्थियों के लिए गायत्री मंत्र काफी फायदेमंद होता है। रोजाना 108 बार इस मंत्र का जाप करने से विद्या प्राप्त करने में आसानी होती है।

दरिद्रता को दूर करना

ऐसा कहा जाता है कि रोजाना सुबह गायत्री मंत्र का जाप करने से दुख और दरिद्रता दूर होने लगती है। इसके अलावा संतान की प्राप्ति के योग भी बनने लगते हैं।

सकारात्मकता लाना

गायत्री मंत्र का जाप करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और किसी काम को करने के लिए उत्साह भी बढ़ने लगता है।

मानसिक शांति

अगर आपको बहुत ज्यादा क्रोध आता है तो गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ