हिंदू धर्म में देव उठनी एकादशी का विशेष महत्व है। यह एकादशी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है।
इस दिन भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं। इसी दिन से शुभ कार्यों जैसे शादी और अन्य मांगलिक कार्य की शुरूआत होती है।
इस साल देव उठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाई जा रही है। इस दिन ये उपाय करने चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
इस दिन तुलसी के पौधे के नीचे 11 दीपक जलाऩे चाहिए और तुलसी की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।
इस दिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व है। शाम में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं, इससे विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय होता है। इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्रों का दान करें, इससे भगवान विष्णु भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। इस दिन घर में तुलसी का पौधा लगाएं और तुलसी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
इस दिन माता लक्ष्मी को तेज पत्ता अर्पित करें, इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com