Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करियर के मन मुताबिक मिलेगी सफलता


By Farhan Khan23, Nov 2023 10:12 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको शारीरिक परेशानी महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम धंधे में आज गिरावट महसूस होगी।

वृषभ राशिफल

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर अपमानित होना पड़ सकता है। आज लंबी यात्रा पर जाएं, तो यात्रा के समय वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आप किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्रों रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप के आप हिस्सेदार बन सकते हैं। आर्थिक तौर से आज आपको बड़ा लाभ होने वाला है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। मौसम के हिसाब से आज आप और आपके परिवार का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा और स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका अत्यधिक भाग दौड़ भर रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। अत्यधिक कम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

तुला राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। मन शांत रहेगा। आज आप अपने आप को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई विशेष पद और सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशिफल

आज आप जो भी कार्य करें, उसमें थोड़ा सोच विचार लें, नहीं तो बिना विचार किया और बिना अपने की सलाह के आज बड़ा कार्य करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। किसी पर आंखें मूंद कर विश्वास करना आज आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है।

मकर राशिफल

आज आपके कार्य में बहुत अड़चन आ सकती है। आप जिस कार्य के लिए पिछले दिनों से परेशान हैं, आज उसे कार्य में विलंब होगा। इस कारण आपका मन अशांत दिखाई देगा।

कुंभ राशिफल

आज आपके व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। साथ ही ससुराल पक्ष से आज बड़ी आर्थिक मदद आपको मिलेगी, जिससे व्यापार-व्यवसाय में आप बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं।

मीन राशिफल

आज कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न होगा। घर में परिवार में माहौल आपके पक्ष में दिखाई देगा। आज परिवार के हित में आपको ही बड़ा निर्णय कर सकते हैं।