Vastu Tips: आर्थिक समृद्धि के लिए घर लाएं ये 5 चीजें


By Amrendra Kumar Yadav03, Dec 2023 05:57 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए हैं, इन नियमों का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इनकी अनदेखी करने पर हानि उठानी पड़ती है।

वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र में जीवन में सकारात्मक ऊर्जा कैसे पाएं, इसकी चर्चा की गई है। इसके अलावा आर्थिक रूप से समृद्धि कैसे मिले, ये नियम भी बताए गए हैं।

आर्थिक समृद्धि के लिए टिप्स

आर्थिक रूप से दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो ये चीजें घर ला सकते हैं। इनसे पैसों की कमी दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है।

घऱ लाएं गाय की मूर्ति

गाय को माता का दर्जा दिया गया है। घर पर पीतल की गाय के साथ बछड़े की मूर्ति लाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है।

घर में रखें हाथी

वास्तु शास्त्र में हाथी को बहुत शुभ माना गया है। घर में पीतल या फिर चांदी का हाथी रखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कछुआ लाएं

घर में कछुए की मूर्ति रखना बेहद शुभ होता है। इससे सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है और धन की प्राप्ति होती है।

हंस का जोड़ा

घर में हंस का जोड़ा जरूर रखें, इसे घर में रखने से धन की प्राप्ति बढ़ती है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन भी खुशहाल होता है।

मछली रखें

घर में मछली रखना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। घर में पीतल या फिर चांदी की मछली रख सकते हैं।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com