घर के मुख्य द्वार पर दीपक का विशेष महत्व होता है। शाम में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो इसका कोई महत्व नहीं होता है।
शाम के वक्त दिया जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और राहु का दुष्प्रभाव कम होता है। शाम के वक्त 6 से 8 बजे के बीच घर के मुख्य द्वार पर दिया जलाना बहुत शुभ होता है।
दीपक को मुख्य द्वार के दाहिनी ओर रखें, इसे इस प्रकार रखें कि जब बाहर निकलें तो दीपक आपके दाहिनी तरफ हो। दिए का मुख बाहर की ओर रखें।
घर में किसी भी तरह का खंडित दीपक न रखें, इसे अशुभ माना जाता है। हमेशा स्वच्छ और अखंडित दीपक का ही इस्तेमाल करें।
घर के मुख्य द्वार पर गाय के घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं, रूई की जगह पर लाल धागे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मुख्य द्वार पर रोज दीपक जलाना चाहिए,इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आशीर्वाद प्राप्त होता है।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com