बिजनेस में चाहते हैं सफलता? घर में रखें इस रंग की बप्पा की मूर्ति


By Farhan Khan22, Nov 2023 04:52 PMjagran.com

भगवान गणेश

भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना गया है। किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत भगवान गणेश के बिना नहीं होती।

भगवान गणेश की प्रतिमा

बप्पा की पूजा का खास विधान है, ऐसा कहा जाता है कि सफलता पाने के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने कार्यस्थल पर स्थापित करना चाहिए।

स्थापित करने के नियम

घर और ऑफिस में गणपति की मूर्ति रखने के कुछ खास नियम हैं, जिससे आपका जीवन उन्नति की ओर बढ़ता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

सफेद प्रतिमा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में भगवान गणेश की सफेद प्रतिमा रखने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है और खुशहाली बनी रहती है।

हल्के हरे रंग की मूर्ति

बच्चों की शिक्षा में सफलता के लिए उनकी स्टडी टेबल पर पीले या फिर हल्के हरे रंग की मूर्ति को स्थापित करना चाहिए।

खड़ी प्रतिमा

कार्यस्थल पर बप्पा की खड़ी प्रतिमा लगानी चाहिए, जिससे वास्तु दोष का समापन होता है साथ ही गणेश जी का मुख दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए।

उत्तरी पूर्वी कोने में स्थापित

भगवान गणेश की मूर्ति को उत्तर पूर्वी कोने में ही स्थापित करना चाहिए। क्योंकि इस कोने को हमारे शास्त्रों में बेहद शुभ माना गया है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com