इन चीजों को घर में भूलकर भी न रखें, धन की होगी कमी


By Farhan Khan14, May 2024 04:20 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र का महत्व

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। वास्तु शास्त्र में इंसान के जीवन से संबंधित सभी समस्याओं के समाधान के बारे में बताया गया है।

असफलता मिलना

कई लोगों को दिनभर अधिक मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी नहीं होती।

नकारात्मक प्रभाव

अगर आप भी इन सभी प्रकार की परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो कुछ ऐसी चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए, जिनसे नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।

घर में न रखें ये चीजें

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर में किन चीजों को रखने से वास्तु दोष होता है? आइए इनके बारे में विस्तार से जानें।

खंडित मूर्ति

घर में भूलकर भी खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और जातक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सात घोड़ों की तस्वीर

घर में शिव तांडव, ताजमहल, महाभारत के युद्ध और सात घोड़ों की तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों में लड़ाई-झगड़े की समस्या हो सकती है।

बंद घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बंद घड़ी को रखने से जीवन में कई तरह की रुकावट उत्पन्न होती है और परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव डालती है।

पुराने और फटे हुए कपड़े

घर में पुराने और फटे हुए कपड़े नहीं रखने चाहिए। माना जाता है कि इससे इंसान के करियर में बाधा आती है।

ऐसे में घर की सुख-शांति के लिए ये चीजें तुरंत बाहर कर दें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com