अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। आइए जानते हैं कि गणेश जी की पूजा करते समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
रोजाना स्नान करने के बाद गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
गणेश जी की पूजा करते समय मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानी दूर होने लगती है।
ॐ एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात् ॥ ॐ महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात् ॥ ॐ गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात् ॥
गणेश जी की पूजा करते समय ‘ऊँ गं गणपतये नमो नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है।
बुधवार के दिन गणेश कुबेर के 'ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे कई समस्याएं दूर होने लगती हैं।
गणेश कुबेर के मंत्र का जाप करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही परिवार से सदस्य तरक्की करते हैं।
बुधवार के दिन गणेश जी के मंत्रों का जाप करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा घर का क्लेश भी दूर होने लगता है।
पूजा-पाठ के समय पढ़े जाने वाले मंत्र के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ