मलाइका अरोड़ा के परिवार से जुड़ी 5 अनसुनी बातें


By Akanksha Jain12, Sep 2024 02:58 PMjagran.com

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया है और पॉपुलैरिटी हासिल की है।

मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत

11 सितंबर को मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी, जिसके बाद से इंडस्ट्री में हंगामा मचा हुआ है।

नेवी ऑफिसर थे अनिल अरोड़ा

आज हम आपको मलाइका अरोड़ा के परिवार से जुड़ी अनसुनी बातें बताएंगे। आपको बता दें कि, अनिल अरोड़ा नेवी ऑफिसर थे।

मलयालम क्रिश्चियन से की शादी

मलाइका और अमृता की मां का नाम जॉयस पॉलीकार्प है, जो मलयालम क्रिश्चियन हैं और उनके पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू थे।

सालों पहले हो गया था तलाक

मलाइका अरोड़ा जब 11 साल की थीं तभी उनके पिता और मां अलग हो गए थे। उस समय अमृता मात्र 6 साल की थीं।

मां के साथ रहने लगीं मलाइका-अमृता

तलाक के बाद मलाइका और अमृता दोनों अपनी मां के साथ अलग रहने लग गई थी। लेकिन फिर भी दोनों बहनें अपने पिता अनिल अरोड़ा के साथ खास बॉन्ड शेयर करती थी।

जॉयस का कुकिंग चैनल

आपको बता दें कि, मलाइका अरोड़ा की मां जॉय इंस्टाग्राम पर कुकिंग वीडियोज शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स भी 40 हजार से ज्यादा हैं।

कौन हैं अमृता अरोड़ा का पति

वहीं अमृता अरोड़ा की बात की जाए तो एक्ट्रेस ने साल 2009 में शकील लदाक से शादी की थी। अमृता के दो बेटे हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ