सहेलियां करेंगी कॉपी, जब पहनेगीं 'नायरा' जैसे ट्रेंडी झुमके


By Shradha Upadhyay12, Sep 2024 02:53 PMjagran.com

टीवी की नायरा शिवांगी जोशी

फेमस टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने पॉपुलर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। डीवा कई रियलिटी शोज में भी नजर आई हैं।

शिवांगी जोशी स्टाइलिश लुक्स

एक्ट्रेस अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर अक्सर इंटरनेट पर तहलका मचाए रहती हैं। उनका हर लुक यूनिक और अट्रैक्टिव होता है।

शिवांगी जोशी ट्रेंडी झुमके

आज हम आपको शिवांगी जोशी के ट्रेंडी झुमको का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप किसी भी फेस्टिवल पर पहनकर ब्यूटीफुल दिख सकती हैं।

कुंदन स्मॉल झुमकी

हाल में नायरा ने स्मॉल कुंदन झुमकी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें रेड बीड्स का वर्क भी दिख रहा है। ये आपके इंडियन ऑउटफिट संग खूब खिलेगा।

गोल्डन सिक्के झुमके

अभिनेत्री ने येलो साड़ी के साथ सिक्के डिजाइन वाले गोल्डन झुमके पहने हुए हैं। जो कि देखने में काफी यूनिक लुक दे रहे हैं।

स्टोन इयररिंग

बाजार में इस तरह की डिफरेंट कलर के स्टोन इयररिंग्स खूब मिलते हैं। आप इन्हें इंडियन वेस्टर्न सबके साथ पहन सकती हैं।

फ्लोरल पर्ल इयररिंग

शिवांगी जोशी के फ्लोरल पर्ल इयररिंग फंकी लुक दे रहे हैं। इन्हें आप वेस्टर्न या इंडो-वेसटर्न ड्र्रेस के साथ पेयर कर सकती हैं।

चांद बाली झुमके

एथनिक ऑउटफिट के साथ शिवांगी के जैसे चांद बाली झुमके खूब जंचते हैं। ये देखने में भी अट्रैक्टिव लगते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ