हल्दी फंक्शन के लिए बेस्ट हैं 'नुसरत भरुचा' के येलो ऑउटफिट्स


By Shradha Upadhyay12, Sep 2024 01:58 PMjagran.com

हिट और हॉट अभिनेत्री नुसरत भरुचा

नुसरत भरुचा बॉलीवुड की हिट और हॉट अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अपने अबतक के करियर में फिल्मों में एक्टिंग के जरिये लाखों फैंस का दिल जीता है। डीवा हर रोल में फिट बैठती हैं।

नुसरत भरुचा इंडियन में अप्सरा

अभिनेत्री वैसे तो हर ऑउटफिट में कहर ढाती हैं, लेकिन इंडियन ऑउटफिट में डीवा एकदम अप्सरा लगती हैं। उनका हर लुक यूनिक होता है।

नुसरत भरुचा येलो ऑउटफिट्स

आज हम आपको नुसरत भरुचा के डिफरेंट येलो ऑउटफिट्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप हल्दी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।

फ्लोरल अनारकली सूट

हाल में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर येलो कलर के फ्लोरल प्रिंट अनारकली सूट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इसके साथ प्लेन नेटिड दुपट्टा और गोटा वर्क प्लाजो पेयर किया है।

प्रिंटेड लहंगा लुक

आप हल्दी फंक्शन में इस तरह का प्रिंटेड लहंगा स्ट्रैपी बिकिनी कट चोली से खुद को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं। इसके साथ कंट्रास्ट पिंक येलो कॉम्बिनेशन वाला दुपट्टा पहना हुआ है।

इंडो-वेस्टर्न ड्रेस

आजकल हल्दी सेरेमनी में ऐसी इंडो-वेस्टर्न प्लाजो, क्रॉप टॉप विद श्रग ड्रेस काफी फैशन में हैं। ऐसे में आप इसे भी कॉपी कर सकती हैं।

स्कर्ट-टॉप ड्रेस

आप नुसरत के जैसी प्लेन एम्ब्रॉडयरी वाली स्कर्ट हैवी वर्क फुल स्लीव्स टॉप भी बनवा सकती हैं। ये आपके लुक को स्टाइलिश बना देगी।

प्लाजो सूट लुक

आप हल्दी में एक्ट्रेस की तरह येलो साटन प्लाजो सूट पिंक कलर का कंट्रास्ट दुपट्टा स्टाइल कर सकती हैं। जिसमें आप खूबसूरत दिखेंगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ